कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को जड़ा थप्पड़ – आरोपी युवक ने कहा पेपर लीक बहाना है, यह देशद्रोही और जेहादी मानसिकता है

डॉ. चेतन ठठेरा। इंडिया जागरण टुडे
जयपुर। राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब पार्टी के फाउंडर एवं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अभिजीत दीपके को एक युवक ने सार्वजनिक कार्यक्रम के बीच थप्पड़ जड़ दिया। इस थप्पड़ के बाद अभिजीत के समर्थकों युवक की पिटाई कर दी तथा अभिजीत के समर्थकों और विरोधियों में लात-घूंसे चलने लगे इस पुलिस ने बीच बचाव कर छुड़ाया और आरोपियों को विरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं।
कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके सोमवार को जयपुर में नीट पेपर लीक शिक्षा व्यवस्था बेरोजगारी और युवाओं से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रदर्शन में शामिल होने आए थे। शहीद स्मारक पर आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति की मांग कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान अभिजीत दीपके को समर्थकों ने अपने कंधे पर बिठा रखा था और वह समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी बीच प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान एक युवक अचानक अभिजीत दीपके के करीब पहुंचा और देखते ही देखते उनके चेहरे पर थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद युवाओं ने आरोपी नेयुवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मी तुरंत सक्रिय हुए और युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रण में किया, जिससे कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
यह जिहादी मानसिकता के लोग हैं
पुलिस हिरासत में लिए गए युवक ने पूछताछ में कहा कि मैं जयपुर का ही रहने वाला हूं और मैं राष्ट्रवादी हूं यह जिहादी मानसिकता के लोग हैं यह अभिजीत दीप के बिना बात के देश के युवाओं को बहला फुसला रहा है यह पेपर लिख तो बस एक बहाना है।विदित है कि कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा युवाओं के मुद्दों और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर यह प्रदर्शन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। थप्पड़ की घटना के बाद पूरे आयोजन की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है और घटना का वीडियो व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।
3 साल की बेटी लेकर प्रदर्शन में पहुंची महिला
मूलत जयपुर की रहने वाली एवं वर्तमान में हनुमानगढ़ में रह रही अनु सिहागा अपनी 3 साल की बेटी को लेकर प्रदर्शन में जयपुर आई। मीडिया से बातचीत के दौरान अनु ने कहा कि मैं यहां इसलिए आई हूं ताकि मुझे यह अपराध बोध ना हो कि जब गलत हो रहा था तब मैंने आवाज नहीं उठाई मेरी मांग है कि बच्चों की सुनवाई हो धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे कॉकरोच जनता पार्टी जॉब कर रही है हम उसका सपोर्ट करें।




