Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

कल्प मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2026 में देश भर के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

हर्ष निषाद को 'कल्प प्रतिभा रत्न' एवं तन्मय त्यागी को 'कल्प असाधारण तकनीकी प्रतिभा सम्मान'

 

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित राष्ट्र प्रथम, हिन्दी भाषा, सनातन संस्कृति एवं सद् साहित्य के संवर्धन हेतु कृतसंकल्पित कल्पकथा साहित्य संस्था, सोनीपत, हरियाणा द्वारा आयोजित कल्प मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह वर्ष 2026 में देश के विभिन्न राज्यों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
संस्था की संवाद प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन कल्पकथा परिवार की संस्थापक एवं निदेशक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा जी के संयोजन में किया गया तथा इसका सीधा प्रसारण संस्था के यूट्यूब चैनल पर किया गया, जिसमें देशभर के विद्यार्थी, अभिभावक, नामांकन प्रभारी एवं अनेक दर्शक गरिमापूर्वक सहभागी बने।
पवनेश मिश्र के संचालन में आयोजित इस समारोह में कक्षा 8वीं वर्ग में हाथरस, उत्तर प्रदेश के रिद्धित वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं वर्ग में जबलपुर, मध्य प्रदेश की कु. अंशिका वर्मा, भिवानी, हरियाणा की कु. भव्या वशिष्ठ तथा सूरत, गुजरात के साकेत रंजन सिंह को मेधावी प्रतिभा प्रशस्तिपत्रम् प्रदान किया गया। वहीं कक्षा 12वीं वर्ग में शामली, उत्तर प्रदेश की कु. अनुश्री शर्मा, रायगढ़, छत्तीसगढ़ के हर्ष निषाद तथा जबलपुर, मध्य प्रदेश के जयंत छिरा को सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान दर्शकों द्वारा प्राप्त निरंतर स्नेह, प्रोत्साहन एवं शुभकामनाओं के मध्य वीवीडीएवी पब्लिक स्कूल के बहुमुखी प्रतिभा-संपन्न विद्यार्थी तन्मय त्यागी को उनकी विशिष्ट तकनीकी उपलब्धियों के लिए कल्प असाधारण तकनीकी प्रतिभा सम्मान से अलंकृत किया गया। वहीं रायगढ़, छत्तीसगढ़ के मेधावी छात्र हर्ष निषाद को उनकी उत्कृष्ट एवं बहुआयामी उपलब्धियों के लिए संस्था का विशिष्ट सम्मान कल्प प्रतिभा रत्न प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के 150वें स्मरणोत्सव वर्ष के अवसर पर अमर बलिदानियों के सम्मान में सामूहिक वन्दे मातरम् गायन के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!