Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की उदयपुर देहात जिला कार्यकारिणी घोषित, ईश्वरलाल टेलर बने जिलाध्यक्ष

 

नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24

*उदयपुर*। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, संयोजक संजय अरोड़ा तथा संगठन मंत्री प्रवीण जैन की स्वीकृति उपरांत संगठन के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने संगठन की उदयपुर देहात जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है।
सोलंकी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं ओबीसी मोर्चा के चार बार उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष रहे ईश्वरलाल टेलर ( सराड़ा) को संगठन का उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है और महामंत्री पद पर प्रवीण वैष्णव को नियुक्त किया गया है।
जिला उपाध्यक्ष दयालाल चौधरी (गोगुन्दा), संजय मेहता (झाड़ोल), सुरेश सोलंकी (फतेहनगर), तरुण टेलर (ऋषभदेव), राजेन्द्र चौधरी (घासा) को मनोनीत किया है।
जिला मंत्री पद पर मांगीलाल देहरा (कुराबड़), महेन्द्र वैरागी (झामेश्वर), रमिला लोहार (खेरवाड़ा), देवेन्द्र कोठारी (ओगणा) को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष संजय दोशी, संगठन मंत्री पूरण खटीक (देबारी) तथा प्रचार मंत्री गगन कलाल (टीड़ी) को मनोनीत किया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में
किशन गुर्जर, रवि अरोड़ा, प्रकाश पटेल, झामेश्वर प्रजापत, भंवरी जोगी, कला सोलंकी को दायित्व प्रदान किया गया है।
सोलंकी ने उदयपुर देहात जिला के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, हिन्दू समाज में सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता, सेवा, संस्कार, गौ-संरक्षण, धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण, युवाओं में राष्ट्रभक्ति का भाव जागृत करने तथा समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी। संगठन का उद्देश्य राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए हिन्दू समाज को संगठित करना, सामाजिक सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण करना, सेवा कार्यों का विस्तार करना तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। संगठन प्रदेश भर में सेवा, संस्कार, संगठन एवं राष्ट्रभक्ति के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य निरंतर कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!