Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

तेरह इंच लंबे बाल दान कर साहित्यकार ऋचा शरद अग्रवाल ने पेश की मानवता की मिसाल

 

जोधपुर। कैंसर पीड़ित महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लौटाने और उनमें आत्मविश्वास जगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हेयर डोनेशन अभियान के तहत साहित्यकार ऋचा शरद अग्रवाल ने अपने स्वर्गीय पति एडवोकेट शरद अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने तेरह इंच लंबे बाल दान किए। अभियान की संयोजक अनीता परिहार ने बताया कि जोधपुर में बहनें ही नहीं, बल्कि भाई भी कैंसर पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बालों के अभाव में कई कैंसर पीड़ित महिलाएं मानसिक अवसाद का शिकार हो जाती हैं और कभी-कभी आत्महत्या जैसे विचार भी मन में आने लगते हैं। ऐसे में हेयर डोनेशन उनके जीवन में नया आत्मविश्वास और उम्मीद जगाने का माध्यम बनता है। अनीता परिहार ने कहा कि जिस प्रकार रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवन देने का कार्य करता है, उसी प्रकार बालों का दान भी कैंसर पीड़ितों के लिए अमूल्य सेवा है। यह केवल बालों का दान नहीं, बल्कि किसी के टूटते हुए आत्मविश्वास को फिर से संवारने का प्रयास है। इस अवसर पर वंदे भारत सेवा संस्थान के रक्तवीर नरेंद्र सिंह राठौर, समाजसेविका कौशल्या अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, श्रुति गर्ग तथा शिवन्या गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजकों ने समाज के लोगों से इस मानवीय अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि एक छोटा-सा सहयोग भी किसी कैंसर पीड़ित महिला के जीवन में नई आशा का संचार कर सकता है। जोधपुर में सेवा और संवेदना की यह पहल मानवता की प्रेरणादायक मिसाल बनती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!