नगर निगम में शामिल मटून गांव से शुरू हुआ निगम का विकास कार्यो का श्री गणेश

सुरेश लखन। इंडिया जागरण टुडे उदयपुर । उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मटून में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने 20 लाख रूपये की लागत से बनने वाले रोड़-नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।
विधायक फूलसिंह मीणा ने मटून ग्राम के नगर निगम के आने के बाद पहली बार उदयपुर नगर निगम उदयपुर ने विकास कार्य प्रारंभ किये है और आगे भी अनवरत जारी रहेगें। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि भले ही मटून ग्राम नगर निगम क्षेत्र के अंदर सम्मिलित हो गई हो पहले यहां पर पंचायत समिति/ग्राम पंचायत विकास कार्य कराती थी अब नगर निगम करायेगी मीणा ने उपस्थित ग्रामवासियों को कहा कि निगम क्षेत्र में आने से विकास के कार्यो को ओर अधिक गति मिलेगी।
विधायक मीणा ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार चाहे निगम क्षेत्र हो या पंचायत क्षेत्र हो विकास के कार्यो को प्राथमिकता से पुरा करायेगी तथा अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास एवं उनकी समस्याओं का निराकरण कराने के लिये पूर्णरूप से कटिबद्ध है।
विधानसभा मिडिया प्रभारी बी.एल. डांगी ने बताया कि उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हालही में नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए ग्रामों से मटून पहला ऐसा गांव है जहां पर नगर निगम ने विकास कार्यो का श्रीगणेश किया हो। ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयासों से उदयपुर ग्रामीण विधानसभा के पंचायतीराज एवं निगम क्षेत्र के गांवों के विकास को प्रदेश की भाजपा सरकार प्राथमिकता से पुरा करायेगी।कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता गणेश व्यास, झामेश्वर मण्डल के पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री हिम्मतसिंह देवड़ा, मण्डल महामंत्री शिवदान सिंह देवड़ा, मण्डल मंत्री भंवर देवड़ा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नजरसिंह देवड़ा, ओबीसी मोर्चा मण्डल मंत्री गणेश गिरी, पूर्व इकाई अध्यक्ष विजयसिंह देवड़ा, किशनदास, मोतीलाल व्यास, राहूल पानिया सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।




