Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

कल्प प्रगीत आनंद – कृति मंथन मंच पर स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु गुप्त को किया गया नमन

 

पुस्तक चर्चा विशेष कार्यक्रम में रजनी कटारे हेम, जितेंद्र शास्त्री सम्मानित

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य देशबंधु गुप्त जी की जयंती पर पुस्तक चर्चा विशेष कल्प प्रगीत आनंद कृति मंथन कार्यक्रम गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ।

आयोजन में कैथल हरियाणा के विद्वान साहित्यकार ज्योतिषाचार्य पण्डित जीतेंद्र शास्त्री की नाट्य शैली की पुस्तक भँवर में भगवान, एवं जबलपुर मप्र की विद्वान कहानीकार रजनी कटारे हेम का कहानी संग्रह जिंदगी की धूप छाँव आकर्षण का केंद्र रहा।

कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा के कुशल मंच संचालन के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में साहित्यकार द्वय को उच्च कोटि के सृजन कार्य के लिए कल्प प्रणीत मान पत्रम से सम्मानित किया गया।

अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव वर्ष में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के गायन के पश्चात सर्वे भवन्तु सुखिन शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!