अग्रवाल परिवार सोशल ग्रुप ने किया पौधारोपण, आमजन को वितरित किए फलदार व छायादार पौधे

जयपुर, 19 जुलाई। अग्रवाल परिवार (जयपुर) सोशल ग्रुप (रजि.) की ओर से निवारू रोड, झोटवाड़ा क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जयपुर के संकल्प के साथ पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए तथा आमजन को भी फलदार एवं छायादार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनार, गुलाब, अमरूद, मीठा नीम, अशोक, आम, बेलपत्र, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए गए। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया, ताकि अधिक से अधिक पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर कृष्णावतार अग्रवाल (सिंगोद खुर्द वाले), विजय बिंदल, एडवोकेट कमलेश अग्रवाल, मुकेश गर्ग, विकास गुप्ता, लक्ष्मण अग्रवाल, टीना अग्रवाल, नमिता अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल, आशा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी ने मिलकर अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।




