Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

सायन में बिजली संकट को लेकर बेस्ट अधिकारियों के साथ बैठक

 

मुंबई। सायन कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 173 स्थित जय भारत माता नगर एवं संजय गांधी नगर में लंबे समय से जारी बिजली आपूर्ति की समस्या के समाधान के लिए कुलाबा स्थित बेस्ट मुख्य कार्यालय में नगरसेवक रामदास कांबले के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में तृष्णा विश्वासराव (अध्यक्ष, बेस्ट समिति), सुधीर शाह (विभागीय अभियंता, बेस्ट मुंबई) तथा बेस्ट उपक्रम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में उपशाखा प्रमुख राजकुमार केवट , उपशाखा प्रमुख नितिन जोशी, युवा भीम सेना के अध्यक्ष नंदलाल जैसवार,युवा भीम सेना के संस्थापक विनय जैसवार, युवा भीम सेना के उपाध्यक्ष जिलेदार जैसवार, युवा भीम सेना के कोषाध्यक्ष अवध नारायण जैसवार, गट प्रमुख श्री कैलाश मौर्य, महेंद्र देवेंद्, राजेश देवेंद्, राकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र में बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। बेस्ट अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में पूरे क्षेत्र का विद्युत भार एक ही केबल पर निर्भर है। केबल में किसी प्रकार की खराबी या फॉल्ट आने पर मरम्मत कार्य में अधिक समय लग जाता है, जिसके कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र का दूसरा केबल काफी पुराना है तथा जमीन के लगभग 10 से 15 फीट नीचे स्थित है। इस केबल में फॉल्ट आने के कारण इसकी मरम्मत तकनीकी रूप से अत्यंत चुनौतीपूर्ण हो गई है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए नया केबल बिछाकर विद्युत भार को विभाजित करने की योजना बनाई गई है। इसके अतिरिक्त एक और वैकल्पिक केबल स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या फॉल्ट की स्थिति में तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। बैठक में नागरिकों द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराने में आने वाली समस्याओं का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इस पर बेस्ट अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आगामी तीन महीनों के भीतर कॉल सेंटर व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर शिकायत क्रमांक प्राप्त हो सके तथा शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित किया जा सके।अधिकारियों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में लगभग 50 मीटर नए केबल बिछाने का कार्य अगले दो से तीन दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को तत्काल राहत मिलने की उम्मीद है। बैठक में बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पूर्ण किया जाएगा, ताकि नागरिकों को बार-बार होने वाली बिजली कटौती की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!