Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

निफा संस्था समालखा द्वारा देव अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया

 

समालखा । लोकेश झा।।रेलवे रोड स्थित देव अस्पताल में समालखा निफा संस्था द्वारा रक्तदान शिविर लगाया गया। इस रक्तदान शिविर में सुप्रसिद्ध समाजसेवी रमेश अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रमेश अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान जैसा कोई और दान नहीं है। रक्तदान से जहां एक तरफ रक्तदाता स्वस्थ रहता है, वहीं दूसरी तरफ हम जरूरतमंद इंसान की मदद भी कर पाते हैं।
निफा समालखा संस्था के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि आज का यह शिविर कारगिल विजय दिवस के शहीद जवानों को समर्पित है। संस्था द्वारा रक्तदान जागरूकता हेतु पूरे भारतवर्ष में रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं और जनता को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

इस रक्तदान शिविर के बारे में बताते हुए देव अस्पताल से डॉ. अमित नासा व डॉ. कपिल नासा ने बताया कि आज का यह रक्तदान शिविर पानीपत के सिविल अस्पताल ब्लड बैंक के नेतृत्व में लगाया गया और इस शिविर में 62 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
शिविर में देव अस्पताल से डॉ. रिचा नासा, मनदीप, अस्पताल का सम्पूर्ण स्टाफ तथा निफा समालखा संस्था से सचिव देवेंद्र पाल सिंह, महिला विंग कोऑर्डिनेटर मनिंदर कौर, ग्रामीण इंचार्ज डॉ. जोगिंदर गाहल्याण, राजेंद्र मनचंदा, सुरेश मित्तल, प्रो. सौरभ मित्तल, निशा मल्होत्रा, प्रो. अशोक पांचाल, सागर शर्मा, भारत भूषण, प्रियंका शर्मा, सरिता शर्मा, बरैडा तथा आसिफ मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!