Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

प्रतिभा सम्मान के लिए बोहरा गणेशजी को दिया प्रथम निमंत्रण

 

नानालाल आचार्य
इंडिया जागरण टुडे

उदयपुर। पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ (मेनारिया, नागदा एवं पालीवाल समाज की समस्त श्रेणियों का संघ) की ओर से 9 अगस्त को राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। मीडिया प्रभारी राजेश पालीवाल ने बताया कि उक्त समारोह की सफलता हेतु महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी एवं उदयपुर मंडल अध्यक्ष डॉ. भंवर हीरावत के सानिध्य में श्री बोहरा गणेश जी महाराज को प्रथम निमंत्रण अर्पित कर कार्यक्रम की सफलता की कामना की गई। उदयपुर मंडल अध्यक्ष डॉ.भंवर हीरावत ने मेनारिया, नागदा एवं पालीवाल समाज की शिक्षा, कला, रक्षा, खेल, संस्कृति, अभिनय, उद्योग, समाजसेवा आदि क्षेत्रों से चयनित 300 से अधिक प्रतिभाओं के सम्मिलित होने की जानकारी देते हुए मेनारिया, नागदा एवं पालीवाल समाजजनों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केशुलाल पालीवाल, उदयपुर मंडल संरक्षक डॉ. उमाशंकर शर्मा, उदयपुर मंडल अध्यक्ष डॉ. भंवर हीरावत, महासचिव महेश जोशी, कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, उपाध्यक्ष सत्यनारायण पालीवाल, रामनारायण नागदा, लज्जाशंकर नागदा, गणेशलाल नागदा, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका पुष्पा पालीवाल, मुन्नी बागोरा, दिव्या जोशी, हरिनारायण पालीवाल, प्रेमशंकर जोशी, अमर शंकर पालीवाल, गोपीलाल नागदा, राजेश पालीवाल, लोकेश नागदा, सुनील पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!