विश्व सनातन संघ की राष्ट्रीय बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां घोषित
उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष बने पवित्र कुमार पथ, किन्नर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की भी हुई नियुक्ति
जयपुर। विश्व सनातन संघ की राष्ट्रीय एवं प्रदेश संपर्क सूत्रों की विशेष दूरभाष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार जेपी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश वशिष्ठ, मुख्य सचिव शंभूदयाल शर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से की।बैठक में संगठन के देशव्यापी विस्तार, आगामी कार्ययोजना तथा विभिन्न राज्यों में संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिए गए तथा नई नियुक्तियों की घोषणा की गई।वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर संगठन में किन्नर प्रकोष्ठ का गठन करते हुए आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्या नंदगिरी (टीना माँ), सनातनी किन्नर अखाड़ा, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय अध्यक्ष (किन्नर प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया। वहीं श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आरती नंदगिरी, सनातनी किन्नर अखाड़ा को पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष (किन्नर प्रकोष्ठ) का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में पवित्र कुमार पथ को विश्व सनातन संघ का उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की भी घोषणा की गई।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा, कोषाध्यक्ष भीम कुमार कुशवाहा, मुख्य सचिव शंभूदयाल शर्मा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री हनुमान स्वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। महाराष्ट्र से मयूर मिश्रा, उत्तराखंड प्रभारी वेणीराम उनियाल, झारखंड एवं मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने दूरभाष के माध्यम से सहभागिता दर्ज कराई।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को देशभर में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष (किन्नर प्रकोष्ठ) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा के नेतृत्व में संगठन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने तथा “सनातन एकता संकल्प अभियान” को जन-जन तक पहुंचाने का विश्वास दिलाया।बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कहा कि यह बैठक संगठन की मजबूती, सनातन धर्म की एकता एवं महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण रही। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सनातन नारी एकता सुरक्षा अभियान सशक्त नारी, सशक्त समाज, सुरक्षित मानवता” पूरे देश में व्यापक स्तर पर प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक भारतीय से धर्म, राष्ट्र एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं संकल्पित रहने का आह्वान किया। साथ ही समाज में शांति, सद्भाव एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की बात कही। बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की एकता, सशक्तिकरण तथा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।




