Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

स्वामी अवधेशानंद जी महाराज के जीवन पर आधारित भजन की रिकॉर्डिंग सम्पन्न

 

मुंबई। जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर, पीठाधीश्वर, प्रकाण्ड विद्वान एवं विश्वविख्यात संत स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज के प्रेरणादायी जीवन, आध्यात्मिक व्यक्तित्व और समरसता के संदेश पर आधारित एक विशेष भजन की रिकॉर्डिंग मुंबई में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस भजन को अपनी मधुर एवं ओजस्वी आवाज़ से स्वरबद्ध किया है पद्मश्री सम्मानित सुप्रसिद्ध गायक एवं भजन सम्राट अनूप जलोटा ने। इस भजन के बोल बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक एवं गीतकार मुकेश कुमार मासूम ने लिखे हैं, जबकि इस भजन का फिल्मांकन शीघ्र ही उभरते अभिनेता संगीत मासूम पर किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि गीतकार मुकेश कुमार मासूम द्वारा लिखे तथा अभिनेता संगीत मासूम पर फिल्माए गए कई गीत पहले ही श्रोताओं के बीच अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। इनमें “दिल का खुदा निकला” (स्वर : पद्मश्री उदित नारायण) तथा “उस बेदर्दी ने दिल तोड़ा, उसने ही ठुकराया है” (स्वर : अगम कुमार निगम) जैसे गीत विशेष रूप से लोकप्रिय रहे हैं । रिकॉर्डिंग के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए पद्मश्री अनूप जलोटा ने गीतकार मुकेश कुमार मासूम की लेखनी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मासूम जी के गीतों की रचना अत्यंत महत्वपूर्ण, शुद्ध और सटीक होती है। उनके गीत पूरी तरह मीटर में होते हैं, इसलिए उन्हें गाने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होती। वे अपने क्षेत्र के विद्वान रचनाकार हैं। मैं इनके लिखे कई गीत पहले भी गा चुका हूँ और जब-जब उनके शब्दों को स्वर देता हूँ, मुझे आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है।”
अनूप जलोटा ने आगे कहा कि मुकेश कुमार मासूम अब सार्वजनिक जीवन और राजनीति के क्षेत्र में भी सक्रिय हो रहे हैं। मैं उन्हें अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। ईश्वर करे उन्हें सफलता मिले और देश को ऐसे संवेदनशील, साहित्यप्रेमी एवं समाजहितैषी जनप्रतिनिधि प्राप्त हों।स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए अनूप जलोटा ने कहा कि स्वामी जी अत्यंत विद्वान संत हैं। मुझे कई बार उनके श्रीचरणों की सेवा और दर्शन का सौभाग्य मिला है। जब-जब उनके दर्शन होते हैं, एक दिव्य अनुभूति होती है। उन्हें देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो वे साधारण मनुष्य नहीं, बल्कि ईश्वर के दिव्य प्रतिनिधि हों। उनकी विद्वता और आध्यात्मिक तेज के समक्ष हम सब स्वयं को मौन अनुभव करते हैं। मैं उनकी महान विद्वता को सादर नमन करता हूँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वामी अवधेशानंद महाराज के जीवन और संदेश पर आधारित यह भजन अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति, आध्यात्मिक गहराई और उत्कृष्ट शब्द-संयोजन के कारण देश-विदेश के श्रोताओं के हृदय को अवश्य स्पर्श करेगा।

यह भजन शीघ्र ही संगीत वीडियो के रूप में रिलीज़ किया जाएगा, जिसके प्रति आध्यात्मिक संगीत प्रेमियों एवं स्वामी अवधेशानंद महाराज के अनुयायियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर केक काटकर अनूप जलोटा का जन्मदिन भी मनाया गाया। उनका जन्मदिन वैसे 29 जुलाई को आता है लेकिन उनके चाहने वाले महीने भर तक मनाते हैँ। स्टूडियो 504 में यह रिकॉर्डिंग की गई। इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि अनूप जलोटा की आवाज सिर्फ दिल में नहीं सीधे रूह में उतर जाती है, वे सनातन संस्कृति के सच्चे संरक्षक हैँ और देश के असली भारत रत्न हैँ। उनको पद्म भूषण से सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फ़िल्म इंडस्ट्री में अनूप जलोटा ने सबकी सहायता करते हैँ, इसीलिए वे देश – विदेश में आदरणीय हैँ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!