Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेन्द्र हरितवाल को पार्षद टिकट देने की उठी मांग

 

जयपुर। नगर निगम ग्रेटर श्री रामपुरी निवारू रोड़ झोटवाड़ा के स्थानीय क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी राजेन्द्र हरितवाल को आगामी नगर निगम चुनाव में पार्षद पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग तेज होती जा रही है। क्षेत्र के अनेक नागरिकों का कहना है कि वर्षों से सामाजिक सेवा, जनहित के मुद्दों और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहने वाले राजेन्द्र हरितवाल यदि पार्षद बनते हैं तो क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।स्थानीय लोगों का मानना है कि हरितवाल ने बिना किसी पद के भी सदैव जनता की आवाज़ उठाई है और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। उनका कहना है कि ऐसे कर्मठ एवं जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति को जनप्रतिनिधि बनने का अवसर मिलना चाहिए, ताकि क्षेत्र की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि यदि राजनीतिक दल राजेन्द्र हरितवाल को अपना प्रत्याशी बनाते हैं तो जनता का व्यापक समर्थन उन्हें मिलेगा और क्षेत्र में विकास तथा जनहित के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!