Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

जामा मस्जिद बड़ी चौपड़ से घाटगेट तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश,

हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुस्लिम समाज ने बढ़-चढ़कर की भागीदारी

जयपुर, 14 अगस्त 2026। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शुक्रवार को जयपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जयपुर की जामा मस्जिद, बड़ी चौपड़ से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए। यात्रा बड़ी चौपड़ से रवाना होकर रामगंज बाजार, नवाब का चौराहा होते हुए घाटगेट तक पहुंची। पूरे मार्ग में तिरंगे के साथ देशभक्ति का माहौल नजर आया।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने कहा कि तिरंगा पूरे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश का हर नागरिक तिरंगे से जुड़ा हुआ है और स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के त्याग और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी चौपड़ से लेकर रामगंज बाजार और घाटगेट तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में शामिल कार्यकर्ता और समाजजन हाथों में तिरंगा लेकर आगे बढ़े। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा के समापन पर आयोजकों ने यात्रा में शामिल हुए सभी समाजजनों, कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान,पूर्व अध्यक्ष एम. सादिक खान, फिरोज खान पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष हियादत खान धौलिया,पूर्व दरगाह कमेटी सदस्य मुनव्वर खान,पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तस्लीम बानो, पूर्व राष्ट्रीय मंत्री रेशमा हुसैन, मोर्चा प्रदेश महामंत्री जंग बहादुर पठान,प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान,प्रदेश कोषाध्यक्ष फरमान कुरैशी, कार्यालय मंत्री परवेज खान, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद इरशाद खान, प्रदेश प्रवक्ता सईद मानव, जफर मिर्जा, शाहनवाज अंसारी, अनस पठान, मिज़ान मिर्जा, फरीदुद्दीन शेख, गुलजार कुरैशी,वहीद खान, मनसूफ खान,नवाब कुरैशी, फैजान मोहम्मद, मुस्ताक खान सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!