Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

तीज माता की साक्षी में मुरलीपुरा में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

जयपुर । विकास नगर विकास समिति, मुरलीपुरा, गायत्री चेतना केंद्र मुरलीपुरा के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस पर विकास नगर पार्क में आजादी का अमृत महोत्सव उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के करीब 500 लोगों ने सहभागिता की, जिनमें 350 से अधिक विद्यार्थी शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ कमल शारदा उच्च माध्यमिक विद्यालय से निकाली गई भव्य तिरंगा रैली से हुआ। विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक रैली निकाली। रैली ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का वातावरण बनाया।
आयोजन स्थल पर शहीद मेजर योगेश अग्रवाल के पिता अजय अग्रवाल, विकास नगर विकास समिति के अध्यक्ष पन्नालाल तंवर सहित समिति के प्रमुख पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया। सूबेदार सनेर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को नमन किया।

गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी से आए दिनेश आचार्य ने देशभक्ति से ओतप्रोत प्रज्ञा गीतों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। गीतों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्याधर भाग सह संघ चालक गिरधारी लाल शर्मा, सामाजिक समरसता टोली के प्रांतीय सदस्य पूर्ण मल शर्मा, शाखा कार्यवाह जे पी शर्मा,
हरि ॐ जन सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल, सहित समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। कमल शारदा उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बनाया। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कमल शारदा उच्च माध्यमिक विद्यालय के निदेशक कमल गुप्ता ने सामाजिक सरोकार की महत्वपूर्ण पहल करते हुए विकास नगर कॉलोनी के 10 जरूरतमंद बच्चों को प्रत्येक वर्ष निशुल्क शिक्षा प्रदान करने की घोषणा की।
तीज पर्व के संयोग को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर तीज माता की आकर्षक झांकी सजाई गई। महिलाओं को मेहंदी वितरित की गई, जिससे स्वतंत्रता दिवस के साथ तीज उत्सव का भी सुंदर समन्वय देखने को मिला। गायत्री चेतना केंद्र, मुरलीपुरा के मनु महाराज, पुष्पा पारीक, उमाशंकर खंडेलवाल, ज्योति शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और श्रमदान किया।
विकास नगर विकास समिति के सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!