Uncategorized

बाइक स्टार्ट करते समय लगी भीषण आग, मुख्य बस स्टैंड पर मचा हड़कंप

 

रायसिंहनगर (संजय बिश्नोई)शहर के मुख्य बस स्टैंड के गेट के पास मंगलवार शाम बाइक स्टार्ट करते समय अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Oplus_131072

आग लगने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आग की लपटों को देखते हुए तमाशबीन लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। समय रहते दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारण कुछ देर तक मुख्य बस स्टैंड के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!