Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान : अंकित सुनील प्रभु

कजरी महोत्सव में आयरन लेडी रिया अहीर का सम्मान

 

कजरी महोत्सव में आयरन लेडी रिया अहीर का सम्मान

मुंबई। महाराष्ट्र के विकास में पूर्वांचल के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। यहां के लोगों ने अपनी मेहनत, लगन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से न सिर्फ पूर्वांचल को आलोकित किया अपितु महाराष्ट्र को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में समर्पित भावना के साथ काम किया। पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा जयलीला बैंक्वेट हॉल, गोरेगांव (पूर्व) में आयोजित कजरी महोत्सव में सम्मानित अतिथि के रूप में बोलते हुए यूबीटी शिवसेना नगरसेवक अंकित सुनील प्रभु ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि डॉ द्रिगेश यादव के नेतृत्व में पूर्वांचल विकास परिवार, पूर्वांचल के लोगों की बुनियादी सुविधाओं और सम्मान के लिए लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। इसके लिए संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूबीटी शिवसेना विधायक सुनील प्रभु ने कहा कि पूर्वांचल विकास परिवार द्वारा आयोजित कजरी महोत्सव में उत्तर भारत की सांस्कृतिक झलक साफ दिखाई दे रही है। कार्यक्रम में आयरन लेडी के नाम से विख्यात हो चुकी रिया अहीर का संस्था की तरफ से सार्वजनिक सम्मान किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि रिया अहीर देश की बहादुर बेटी है, जिसने साबित कर दिया कि अन्याय और अधर्म के खिलाफ कभी नहीं झुकना चाहिए। डॉ द्रिगेश यादव ने कहा कि पूर्वांचल में बढ़ रही बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमें संगठित रूप से आवाज उठानी है। पूर्वांचल से भारी संख्या में हो रहे पलायन को रोकने की दिशा में हम सभी को मिलकर काम करना है।

कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रमुख लोगों में कामगार नेता अभिजीत राणे, आस्था हॉस्पिटल के संचालक डॉ केएस यादव, शाखा प्रमुख महेंद्र यादव, शाखा प्रमुख सुभाष धानुका, मनोज प्रजापति, सुरेश मिश्रा सतीश सिंह नेता जौनपुर आदि का समावेश रहा। मशहूर गायक प्रशांत त्रिपाठी, लोकप्रिय गायिका श्रेया यादव, रेशमा राय, गायक इंद्रजीत यादव, गायक चंद्रजीत यादव, गायक सूरज सांवरिया के कजरी गीतों और लोकगीतों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कवि विमलेश यादव, संस्था राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बृजेश यादव, मुंबई अध्यक्ष राकेश यादव, मानिकचंद यादव, राष्ट्रीय महासचिव सभाजीत यादव, मनोज यादव, राकेश यादव, दयाशंकर तिवारी, मातिवार सिंह, सृष्टि शर्मा, सुशांत यादव, युवा समाजसेवी डॉ शैलेश यादव , मोतीलाल यादव, भोला यादव होटेलियर , रामप्रकाश यादव , अवधराज यादव , सुरेंद्र यादव अवधूत विद्यालय , दिनेश यादव बिल्डर , जनार्दन यादव , श्यामलाल यादव , श्यामजीत यादव, सतीश यादव मिमिक्री आर्टिस्ट, ईश्वरदेव यादव, राजकुमार यादव, शेर बहादुर यादव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में डॉ द्रिगेश यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!