Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

वार्ड 15 से निर्दलीय उम्मीदवार पंकज गोयल ने मांगा जनता का विश्वास, बोले—‘पद नहीं, सेवा का अवसर मांगने आया हूं’

 

जयपुर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड 15 में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वार्ड 15 से निर्दलीय उम्मीदवार पंकज गोयल ने क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद करते हुए अपने समर्थन, आशीर्वाद और बहुमूल्य वोट की अपील की है। पंकज गोयल ने कहा कि वे इसी क्षेत्र के बीच पले-बढ़े हैं और लोगों के सुख-दुख में सहभागी रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं आपका बेटा हूं, आपका दोस्त हूं और आपका अपना पंकज गोयल हूं। मैंने हमेशा आपकी आवाज बनकर आपके साथ खड़े रहने का प्रयास किया है। निर्दलीय उम्मीदवार गोयल ने कहा कि उनके साथ किसी बड़े राजनीतिक दल का सहारा नहीं है। उनका सबसे बड़ा सहारा वार्ड 15 की जनता का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से उन्हें विजयी बनाकर सेवा का अवसर देने की अपील की।उन्होंने कहा, मैं वादा नहीं, विश्वास मांगने आया हूं। मैं पद नहीं, आपकी सेवा का अवसर मांगने आया हूं। गोयल ने भरोसा दिलाया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ वार्ड 15 के विकास एवं जनसेवा के लिए कार्य करेंगे। पंकज गोयल ने क्षेत्रवासियों के प्यार, विश्वास और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान कर उन्हें सेवा का अवसर प्रदान करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!