Uncategorized
नवनियुक्त चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह का पार्षदों ने किया स्वागत

समालखा। लोकेश झा।
समालखा में नवनियुक्त चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह का बुधवार को नगर परिषद के पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद मनीष बैनीवाल, पार्षद संजय गोयल, नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल, पार्षद पति विपिन छाबड़ा तथा पार्षद अनिल कालीरमन ने चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह से मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह को फूलों का बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विषयों को लेकर भी चर्चा हुई।पार्षदों ने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को पुलिस का बेहतर सहयोग मिलेगा।




