Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

उत्तर प्रदेश शिवसेना के संपर्क प्रमुख बने अशोक तिवारी

 

मुंबई : शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश राज्य के लिए शिवसेना के संपर्क प्रमुख पद पर राज्य संगठक अशोक तिवारी की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति की जानकारी शिवसेना मध्यवर्ती कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

अशोक तिवारी को उत्तर प्रदेश में शिवसेना के संगठन को मजबूत करने, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।इस अवसर पर अमोल कीर्तिकर, नगरसेवक सुहास वाडकर, संदीप सावंत, विनोद कुमार सिंह, आनंद शुक्ला, उमाशंकर चतुर्वेदी, ओमप्रकाश दुबे, शेरू सिंह सहित उत्तर प्रदेश के तमाम पदाधिकारियों एवं शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अशोक तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अशोक तिवारी के नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से उत्तर प्रदेश में शिवसेना के संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। शिवसेना नेतृत्व द्वारा की गई इस नियुक्ति को उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!