Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान कर राजेश मिश्रा और उनके साथियों ने लिया आशीर्वाद

 

जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया। खुटहन थाना अंतर्गत स्थित डिहियां गांव निवासी व एक इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षक राजेश मिश्रा, साथी शिक्षक रामजी मिश्रा, रजनीश पाण्डेय और प्रभाकर मिश्रा के साथ पूर्व शिक्षक उदयभान सिंह, पं. ईशनारायण मिश्र, विद्यापति सिंह, एवं तेज बहादुर सिंह के घर पहुंच उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया। लंबे समय बाद शिष्यों को अपने बीच पाकर गुरुजनों के चेहरे पर प्रसन्नता झलक उठी। इस दौरान गुरु-शिष्य के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ।

शिष्यों ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण और जीवन की दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गुरुजनों का सानिध्य और आशीर्वाद मिलना उनके लिए गौरवपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने सभी शिक्षकों को सादर नमन करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!