श्रीगंगानगर में अरोड़ वंश के चुनाव कराने की मांग, शैम्पी अरोड़ा ने उठाई आवाज

अध्यक्ष पद पर जल्द चुनाव कराने की अपील, कहा—समाज और परिवारों की एकता व मिलन का माध्यम बने चुनाव
_
श्रीगंगानगर। अरोड़ वंश समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर जल्द चुनाव कराने की मांग उठी है। एनसीसीएचडब्ल्यूओ राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष शैम्पी अरोड़ा ने कहा कि कोविड काल के बाद चुनाव प्रक्रिया लंबित रहने के बीच अब समाज के सभी परिवारों की सहभागिता से सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव कराया जाना चाहिए।
अरोड़ समाज को भगवान अरूट जी महाराज के वंशजों से जुड़ा समाज माना जाता है। समाज की मूल भावना आपसी भाईचारे, पारिवारिक संबंधों, सहयोग और एकजुटता की रही है। ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव भी सभी परिवारों के सम्मान और सहभागिता के साथ कराया जाना चाहिए।
शैम्पी अरोड़ा ने कहा कि अरोड़ वंश का चुनाव किसी विवाद या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का विषय नहीं है, बल्कि समाज और परिवारों को एक मंच पर लाने तथा संगठन को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने मांग की कि लंबित चुनाव प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कर लोकतांत्रिक तरीके से नए अध्यक्ष का चुनाव कराया जाए।
उन्होंने कहा कि किसी भी विषय को लेकर मतभेद के बजाय संवाद और आपसी सहमति का रास्ता अपनाया जाना चाहिए। चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होगी तो समाज में नई ऊर्जा आएगी और सामाजिक कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।
शैम्पी अरोड़ा ने समाज के सभी परिवारों से अपील की कि अध्यक्ष पद का चुनाव भाईचारे और एकता का माध्यम बने। इसे राजनीति या व्यक्तिगत मतभेद का विषय न बनाकर समाजहित में मिल-जुलकर आगे बढ़ाया जाए।




