Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

शिक्षक और विद्यार्थियों का संबंध अटूट और आजीवन : वीरेंद्र प्रताप सिंह

 

जौनपुर। देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आदर्श मानस सेवा संस्था नेवादा, गाजीपुर के प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ‘गेंदी’ के नेतृत्व में शनिवार को आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी, पतरही में शिक्षक सम्मान समारोह एवं निशुल्क कॉपी-पेन और बिस्किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदर्श इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेन्द्र प्रताप सिंह रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं की प्रार्थना, राष्ट्रगान एवं आल्हा के वायरल गायक मो. इमरान के स्वागत गीत से हुआ। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित कुल 80 लोगों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र, डायरी एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों से चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया गया।सम्मान समारोह के बाद करीब एक हजार बच्चों में निशुल्क कॉपी, पेन और बिस्किट का वितरण किया गया। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक और विद्यार्थियों का संबंध आजीवन होता है। शिक्षक सदैव अपने विद्यार्थियों का हित चाहता है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वर्ष 1952 में वह इसी विद्यालय में विद्यार्थी के रूप में आए थे। शिक्षा पूरी करने के बाद इसी विद्यालय में अध्यापक बने और सेवानिवृत्ति के बाद विद्यालय के प्रबंधक का दायित्व संभाला। वर्ष 1952 से 2026 तक वह निरंतर इस विद्यालय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में इस तरह शिक्षक दिवस का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने संस्था और उसके पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
संस्था के प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि माता-पिता हमें जन्म देते हैं, जबकि शिक्षक हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं देते, बल्कि हमारे चरित्र का निर्माण करने के साथ सही और गलत का अंतर भी समझाते हैं। संयोजक अरुण चौबे ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ उनके भविष्य को आकार देने का कार्य करते हैं। पूर्व प्रधानाचार्य गजराज सिंह ने संस्था के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार ने की। इस दौरान आल्हा गायक मो. इमरान ने ‘गुरु गोसईया हो रंग दा अपने रंगवा से मनवा मोर’, ‘सारे नामों में हरि नाम बड़ा प्यारा है’ और ‘राम करे बबुआ के लागे ना नजरिया’ जैसे गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। ढोलक की ताल पर मौजूद लोग झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम में मुंबई महाराष्ट्र से आए प्रमोद ठाकुर, आदेश सिंह, विपुल प्रभा सिंह, सदानन्द सिंह, मदन मोहन सिंह, कन्हैया सिंह, जुगनू मिश्रा, अजय मिश्रा, अमित सिंह, अखंड सिंह, पंकज सिंह, हैपी चौबे, विपिन चौबे, मनीष कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, अभय सिंह और डॉ. कमलेश गौड़ का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर साहब चौबे, इंद्रजीत वर्मा, अखिलेश सिंह, देवेंद्र यादव, उमाशंकर सिंह, रविन्द्र सिंह, ईश्वर दयाल सिंह, रमेश सिंह, संतोष सिंह बंटी, विनय सिंह डिंपू, मनोज सिंह, पवन चौबे, अभिषेक दीक्षित, सुशील सिंह, योगेश मिश्रा, विशाल सिंह, संजीव चौबे, सोहन सिंह, शुभम सिंह, पिंटू सिंह, प्रमोद सिंह, मिथिलेश सिंह, विपिन यादव, मनीष मिश्रा, श्रेयांस मिश्रा, विपिन बिहारी सिंह, लव चौबे समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!