Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

पट्टी कल्याणा में चाणक्य पंडित ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन।

 

समालखा । लोकेश झा।
करनाल लोकसभा क्षेत्र के भावी सांसद के रूप में देखे जा रहे चाणक्य पंडित, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा के पुत्र, ने पट्टी कल्याणा स्थित नंबरदार ढाबा पर अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ बैठक की। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

चाणक्य पंडित ने बैठक में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए इन दोनों क्षेत्रों को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा युवाओं के भविष्य को मजबूत करती है, वहीं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन के लिए बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर जनता की समस्याओं को समझें और उनकी आवाज को मजबूती से उठाएं। आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में विकास शर्मा, शुभम पवार, रवि, नितिन, वसंत पवार, सावन, अनिल छौंककर, ईश्वर सिंह, राजीव छौंककर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं में बैठक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!