Uncategorized
विधायक भडाना ने 17 करोड़ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पास करवाये।

समालखा । लोकेश झा।
पावर परचेज़ कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समालखा शहर में 17 करोड़ रुपये की लागत से 2 नए एस टी पी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनाने के काम को मंज़ूरी दी है। विधायक मनमोहन भड़ाना की कड़ी मेहनत से ही यह कार्य संभव हो पाया है। इस कार्य से समालखा के लोगों के घरों से निकलने वाले गंदे पानी के निकासी से राहत मिलेगी। सीवर लाइन बिछाने का काम भी टेंडरिंग की प्रक्रिया में है और जल्द ही शुरू हो जाएगा। यह कार्य होने पर लोगों ने विधायक मनमोहन भड़ाना का धन्यवाद किया । बताने योग्य है विधायक ने समालखा हल्के में विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है ।




