Uncategorized
सेवा ही संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यशाला मीटिंग हुई।

लोकेश झा। इंडिया जागरण टुडे
समालखा।सिद्ध पीठ दुर्गा माता मंदिर में ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के अंतर्गत समालखा शहरी मंडल रेखा संजय गोयल की अध्यक्षता में कार्यशाला अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पानीपत जिला महामंत्री सुमित जागलान मंडल पालक कृष्ण छौक्कर किवाना की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस अभियान के माध्यम से संगठन की आगामी रूपरेखा और जनसेवा के कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई । जिससे पार्टी की नीतियों को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूती के साथ पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर मंडल के सभी सम्मानित कार्यकर्ता महामंत्री नरेंद्र शर्मा रॉकी वर्मा उपाध्यक्ष शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्ष बुथ पालक और सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।




