Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न

मुंबई। राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच (RSNM) की ओर से रविवार, 13 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंच की संस्थापिका डॉ. अनामिका दूबे ‘निधि’ एवं सह-संस्थापक श्री रत्नेश दूबे के मार्गदर्शन में किया गया।
काव्य गोष्ठी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े साहित्यकारों एवं कवियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपनी मौलिक रचनाओं का भावपूर्ण काव्य-पाठ प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में रामबहाल सिंह बहाल (कवि), डॉ. चन्द्र कांत मिश्र, रंजना कुमारी, नूतन राय, डॉ. राजेश तिवारी ‘मक्खन’ (झाँसी, उत्तर प्रदेश), छत्र छाजेड़ ‘फक्कड़’, डॉ. रामनिवास तिवारी (आशुकवि, निवाड़ी, मध्य प्रदेश), सूर्यजीत मौर्य (मुंबई), मेहंदी हसन एवं नृपेंद्र शर्मा ने सहभागिता की।
सभी रचनाकारों ने अपनी विविधतापूर्ण एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से गोष्ठी को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया। रचनाओं में प्रेम, संवेदना, सामाजिक सरोकार, मानवीय भावनाओं एवं समसामयिक विषयों की प्रभावी अभिव्यक्ति देखने को मिली।
संस्थापिका डॉ. अनामिका दूबे ‘निधि’ ने कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन रचनाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के साथ-साथ देशभर के साहित्यकारों से जुड़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। सह-संस्थापक श्री रत्नेश दूबे ने भी सभी प्रतिभागी रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने सभी रचनाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच साहित्य, संस्कृति एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निरंतर साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन कर रहा है।
राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच (RSNM), मुंबई, महाराष्ट्र
“साहित्य हमारी पहचान, संस्कृति हमारी शान”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!