Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

श्री तारा एनक्लेव में नलकों की टूंटियां चोरी करने वाले तीन युवकों ने पंचायत में मांगी माफी, अभिभावकों ने दोबारा गलती न होने की ली लिखित जिम्मेवारी

 

समालखा, 14 सितंबर। (लोकेश झा) श्री तारा एनक्लेव कॉलोनी की गलियों में लगे नलकों की टूंटियां व मीटर चोरी करने वाले तीन युवकों ने कॉलोनीवासियों की पंचायत में कान पकड़कर माफी मांगी। वहीं, युवकों के अभिभावकों ने भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न होने देने की लिखित जिम्मेवारी ली। इसके बाद आरडब्ल्यूए ने पंचायत में तीनों युवकों को माफ कर दिया।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह श्री तारा एनक्लेव कॉलोनी में बाइक सवार युवक छह घरों के बाहर गली में लगे नलकों से पानी की टूंटियां व मीटर चोरी कर फरार हो गए थे। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। वारदात में इस्तेमाल बाइक के नंबर का रिकॉर्ड निकलवाकर पुलिस चोरी करने वाले तीनों युवकों तक पहुंची और उन्हें पकड़ लिया। जांच में तीनों युवक स्कूली छात्र पाए गए। इनमें से एक युवक गन्नौर के पास के गांव का रहने वाला है, जबकि बाकी दोनों समालखा की एक कॉलोनी के निवासी हैं।

पुलिस कार्रवाई का शिकंजा कसने के बाद युवकों के परिजनों ने कॉलोनी की आरडब्ल्यूए से माफी की गुहार लगाई। कॉलोनीवासियों ने तीनों स्कूली छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए तथा उनके अभिभावकों द्वारा भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न होने देने की लिखित जिम्मेवारी दिए जाने पर पुलिस कार्रवाई आगे न बढ़ाने का फैसला लिया और तीनों युवकों को माफ कर दिया।

पंचायत में आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर, आरडब्ल्यूए प्रधान सुभाष रमन, महासचिव जगबीर पंवार, कैशियर मनीष अंबावत, ईश्वर गर्ग, मनोज धीमान, अजीत कुमार, आकाशदीप, मनोज, मांगे राम त्यागी, सुरेश फौजी, मोनू राजावत, सतीश छाबड़ा, बलबीर राठी सहित चोरी करने वाले युवकों के अभिभावक मौजूद रहे। 6आरडब्ल्यूए प्रधान सुभाष रमन ने बताया कि कॉलोनी पूरी तरह सुरक्षित है। पूरी कॉलोनी के सभी गेटों और गलियों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं तथा सुरक्षा गार्ड दिन-रात 24 घंटे तैनात रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!