समालखा में धूमधाम से निकाली श्री गणेश शोभायात्रा एसडीएम अमित कुमार ने रथ खींचकर किया रवाना ।
समालखा । लोकेश झा। शहर में गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी श्याम बरेजा के कार्यालय से भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आयोजन में एसडीएम अमित कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यालय पहुंचने पर पंजाबी धर्मशाला के प्रधान नंदलाल अरोड़ा. अग्रवाल भाजी वाले रमेश मित्तल, अमनदीप. समाजसेवी श्याम बरेजा, सुरेश झंडा,जगतार सिंह बिल्ला,अश्विनी मिड्ढा, ज्ञान चंद तनेजा. रमन नंदवानी. समाजसेवी दीपक चोपड़ा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एसडीएम का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम अमित कुमार ने विधि-विधान से विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की। पूजा के उपरांत उन्होंने गणेश जी के रथ को खींचकर शोभायात्रा को रवाना किया।भगवान गणेश का यह दिव्य रथ जीटी रोड से शुरू होकर रेलवे रोड होते हुए मॉडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर पहुंचा। पूरी यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। रघुनाथ मंदिर पहुंचने पर मंदिर के प्रधान प्रद्युमन गुलयानी, बलवंत राय,अशोक मेहंदीरत्ता, श्याम सुंदर .श्याम पटेला सहित सैकड़ो लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा गणेश चतुर्थी का यह पावन पर्व हमें विघ्नहर्ता के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द को मजबूत करते हैं। त्योहारों के माध्यम से हमारे समाज में एक नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है । इस मौके पर श्याम बरेजा ने कार्यक्रम में आए हुए सभी लोगों के लिए जलपान का विशेष प्रबंध किया हुआ था ।




