Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

गणेश चतुर्थी पर राधा-कृष्ण मंदिर में विराजे विघ्नहर्ता ।

समालखा । लोकेश झा। वार्ड नंबर-10 की खटीक बस्ती स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार शाम को गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेशोत्सव का श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को मंदिर परिसर में विराजमान कराया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। गणेश प्रतिमा का अनावरण पार्षद मनीष बेनीवाल के पिता एवं समाजसेवी पवन बेनीवाल ने पूजा-अर्चना के बाद किया। उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजनकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गणपति के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
खटीक समाज के प्रधान नानक चंद महेंद्रा की मौजूदगी में आयोजित समारोह में पंडित गोकुलेश शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ गणपति की विधिवत पूजा करवाई। आयोजकों ने बताया कि मंदिर में आगामी 10 दिनों तक गणेशोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंदिर जीर्णोद्धार में भी दिया आर्थिक सहयोग
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि श्री राधा-कृष्ण मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में समाजसेवी पवन बेनीवाल ने अपनी नेक कमाई से आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण केवल आस्था से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की जिम्मेदारी भी है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद नंद किशोर महेंद्रा, मनोहर लाल महेंद्रा, मंदिर कमेटी प्रधान मूल चंद बढ़सीवाल, साहिल बेनीवाल, रोहन बेनीवाल, रोहित जांगड़ा, प्रिंस वर्मा, रौनक बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और श्रद्धालु मौजूद रहे। फोटो कैप्शन मुख्य अतिथि पवन बेनीवाल को सम्मानित करते हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!