Uncategorized
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ड्राइंग प्रतियोगिता और रंगोली का आयोजन किया । रेखा गोयल

समालखा (सुरेश निरंकारी) जीपीएस गवर्नमेंट स्कूल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में ड्राइंग प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल ने कहा मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जाने का अवसर प्राप्त हुआ और बच्चों से और अध्यापक से इतना मान सम्मान मिला मै सदैव इस मान सम्मान के लिए आभारी रहूंगी । कार्यक्रम में सभी अध्यापक शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल पार्षद संजय गोयल और विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में अपनी भूमिका निभाई । फोटो कैप्शन रेखा गोयल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए




