स्वच्छता केवल अभियान नहीं प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है – शिवानी पांचाल

समालखा (सुरेश निरंकारी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चुलकाना धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने धाम परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता एवं जनसेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर चुलकाना सरपंच के भाई अशोक भाजपा जिला सचिव शिवानी पांचाल युवा कार्यकर्ता हिमांशु पांचाल एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की और धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान शिवानी पांचाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाते हुए समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। फोटो कैप्शन शिवानी पांचाल प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सफाई करते हुए




