Uncategorized
समाजसेवी सचिन कपूर को किया सम्मानित ।

समालखा। लोकेश झा। श्री आदर्श रामा ड्रामाटिक क्लब समालखा गांव के पदाधिकारी ने समाजसेवी सचिन कपूर को मंगलवार को उनके कार्यालय पर जाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामा ड्रामाटिक क्लब के पदाधिकारी ने बताया कि सचिन कपूर कोई भी सामाजिक व धार्मिक कार्य हो तन मन धन से अपना योगदान करते हैं इसलिए आज इन्हें सम्मानित किया गया है । इस मौके पर चेयरमैन लालचंद चोपड़ा, प्रधान नरेश चोपड़ा बंटी उप प्रधान ललित गुप्ता, सचिव दीपक मल्होत्रा, कृष्ण बेनीवाल, कुलदीप चंद कपूर, नितिन चोपड़ा, केसर महिंद्रा,अरविंद टंडन, विजय मल्होत्रा मौजूद थे।




