Uncategorized

एडवोकेट स्वेता मिश्रा के नेतृत्व में जयपुर व आगरा के श्रद्धालुओं ने किए प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन, घर लौटने पर हुआ भव्य स्वागत

 

जयपुर। एडवोकेट स्वेता मिश्रा के नेतृत्व में जयपुर एवं आगरा से निकली दस दिवसीय दक्षिण भारत की तीर्थयात्रा भक्तिभाव, आपसी सौहार्द और उल्लासपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने तमिलनाडु के प्रसिद्ध मदुरै स्थित मीनाक्षी माता मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात रामेश्वरम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए तथा धनुषकोडी और रामसेतु के पवित्र स्थल को नमन किया।
यात्रा के अगले पड़ाव में कन्याकुमारी के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया गया। इसके साथ ही केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भगवान विष्णु के दिव्य स्वरूप श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन कर सभी ने आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की। इस दस दिवसीय यात्रा में एडवोकेट स्वेता मिश्रा के साथ ओमप्रकाश मिश्रा, पत्रकार जे.पी. शर्मा, अशोक शर्मा, सुभाष गुप्ता, गायत्री शर्मा एवं शशि किरण गुप्ता शामिल रहे। यात्रा के दौरान सभी सदस्यों में आपसी प्रेम, सहयोग और आत्मीयता का विशेष माहौल बना रहा। सुहाने मौसम, प्राकृतिक छटा और धार्मिक स्थलों के दर्शन ने यात्रा को और भी यादगार बना दिया।

घर लौटने पर श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत

दस दिवसीय तीर्थयात्रा सम्पन्न कर घर लौटने पर क्षमा मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, शिवम गुप्ता, शालिनी शर्मा, भव्य शर्मा एवं पार्थ शर्मा ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने यात्रियों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया तथा आशीर्वाद लिया। इस आत्मीय स्वागत से यात्रा की खुशियां दोगुनी हो गईं और परिवारजनों के बीच उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल देखने को मिला।ओमप्रकाश मिश्रा एवं एडवोकेट स्वेता मिश्रा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को करीब से जानना और आपसी संबंधों को मजबूत बनाना भी था। सभी यात्रियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव से यात्रा का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक यात्राएं न केवल मन को आध्यात्मिक शांति प्रदान करती हैं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और पारिवारिक रिश्तों को भी नई मजबूती देती हैं। सभी ने यात्रा की सुखद स्मृतियों के साथ सकुशल वापसी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!