Uncategorized

पट्टी कल्याणा में धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, मुख्य अतिथि रिंकू चौधरी ने रिबन काटकर शोभायात्रा का किया शुभारंभ

 

भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया नमन, सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश

समालखा। लोकेश झा। पट्टी कल्याणा में बाल्मीकि समाज की ओर से भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रिंकू चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने रिबन काटकर शोभायात्रा का विधिवत शुभारंभ किया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी समाज को सत्य, सदाचार, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

इस अवसर पर राजेश जी, बलबीर सरसर, विजय, रोहतास सरसर, लखन सरसर और गुड्डू ठेकेदार सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं साथी उपस्थित रहे। सभी ने महर्षि वाल्मीकि जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह आयोजन सामाजिक सद्भाव, धार्मिक श्रद्धा और एकता की भावना को समर्पित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!