वन मिलियन प्रॉम्प्टर्स’ में शत-प्रतिशत अंक हासिल कर फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कपूर ने किया गौरवान्वित

दुबई के क्राउन प्रिंस द्वारा शुरू की गई एआई पहल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले बने पहले फिजियो
श्रीगंगानगर, 13 नवम्बर 2026: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में नवाचार का नया इतिहास रचते हुए श्रीगंगानगर के प्रख्यात फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कपूर ने वैश्विक पटल पर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने दुबई के क्राउन प्रिंस हिज हाइनेस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम द्वारा शुरू की गई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पहल ‘वन मिलियन प्रॉम्प्टर्स’ को शत-प्रतिशत यानी 100 प्रतिशत स्कोर के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण कर ‘सर्टिफिकेट ऑफ कम्प्लीशन’ प्राप्त किया है। अभूतपूर्व सफलता के साथ इस अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र को हासिल करने वाले दुनिया के पहले फिजियोथेरेपिस्ट बनकर उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
फिजियो मनीष कपूर ने बताया कि यह संपूर्ण कार्यक्रम दुबई फ्यूचर फाउंडेशन एवं दुबई सेंटर फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाणित किया गया है, जो ‘दुबई यूनिवर्सल ब्लूप्रिंट फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के विजन के अनुरूप संचालित हो रहा है। इस वैश्विक पहल का मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रणालियों के प्रभावी उपयोग हेतु ‘प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग’ के उन्नत कौशल का विकास करना तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक सशक्त, सक्षम एवं दक्ष कार्यबल तैयार करना है, जिसमें मनीष कपूर ने अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया है।
फिजियोथेरेपी जैसे बेहद संवेदनशील तथा चुनौतीपूर्ण चिकित्सा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए शत-प्रतिशत अंकों के साथ आधुनिक तकनीक और एआई की तकनीकी बारीकियों में दक्षता हासिल करना मनीष कपूर की असाधारण प्रतिभा, दूरदर्शी सोच व निरंतर कुछ नया सीखने की ललक को दर्शाता है। उनकी इस गौरवशाली सफलता पर उनके परिजनों तथा शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस उपलब्धि से उपचार व पुनर्वास की चिकित्सा प्रक्रियाओं में आधुनिक तकनीकों व कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समावेश के नए आधुनिक द्वार खुलेंगे तथा वैश्विक मानचित्र पर श्रीगंगानगर सहित भारतीय चिकित्सा जगत का नाम गर्व से ऊंचा हुआ है।




