Uncategorized

अहिंसा योग का शंखनाद पालघर से काशी तक

 

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर से आज अहिंसा योग के एक विशेष जनजागरण अभियान का शुभारंभ हुआ। “SAVE SELF – THE AWAKENING YATRA (PHASE-2)” के अंतर्गत ब्रह्मर्षि योगीराज श्री भारत भूषण भारतेंदु जी महाराज पालघर से काशी (वाराणसी) के लिए 14 दिवसीय आध्यात्मिक एवं जनजागरण यात्रा पर रवाना हुए। श्री हरि नारायण सेवा संस्थान, पालघर एवं अहिंसा योग के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य योग, अहिंसा, आत्मजागरण, मानसिक शांति, स्वास्थ्य, करुणा, मानवीय संवेदना और विश्व बंधुत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए योगीराज काशी पहुंचेंगे। योगीराज ने यात्रा के उद्देश्य पर कहा कि आज संसार को केवल बाहरी विकास की नहीं, बल्कि आंतरिक जागरण की भी आवश्यकता है। मनुष्य स्वयं स्वस्थ, शांत, संयमित और करुणामय बनेगा, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र में वास्तविक शांति स्थापित हो सकेगी। अहिंसा केवल किसी को चोट न पहुंचाने का विचार नहीं, बल्कि अपने विचार, व्यवहार, वाणी और जीवन में करुणा एवं संवेदना को स्थान देने की जीवन-शैली है।
अपर पुलिस महानिदेशक कृष्णा प्रकाश ने योगीराज की प्रशंसा करते हुए इस यात्रा से सभी को जुड़ने का आह्वान किया और कहा आज के समय में योगीराज का यह मिशन विश्व को एक नई राह की तरफ ले जाएगा। उन्होंने कहा कि अहिंसा योग किसी एक जाति, धर्म या संप्रदाय तक सीमित नहीं है। यह संपूर्ण मानवता के लिए शांति, स्वास्थ्य और सद्भाव का मार्ग है।
इस अभियान के माध्यम से योगीराज का प्रयास है कि युवा पीढ़ी आत्मअनुशासन, नशामुक्ति, मानसिक संतुलन, भारतीय संस्कृति, संगीत और मानवीय मूल्यों से जुड़े। बांसुरी को इस यात्रा में शांति, साधना और आत्मजागरण के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर योगीराज ने समाजसेवियों, संत-महात्माओं, शिक्षाविदों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने तथा अहिंसा, योग और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यतीश देशमुख (पुलिस अधीक्षक पालघर) ने योगीराज का स्वागत सम्मान करते हुए उनको यात्रा की शुभकामनाएं और बधाई दी पालघर से नासिक के बीच प्रशासनिक सहयोग किया। मुख्य रूप से एड (डॉक्टर) नितिन शर्मा, सोहन लाल बाफना, राहुल ठाकरे, प्रवीण झा, जयंतीलाल बाफना, जितेंद्र यादव, संपतलाल बाफना, उत्कर्ष पांडेय, रमेश बाफना, विजय शंकर पांडे, रुद्र बाफना, श्रीकांत मिश्रा, विरल बाफना, भोगीलाल वीरा, शत्रुघ्न प्रसाद, भावेश बाफना, श्रीराम मणि त्रिपाठी, जयेश बाफना, शैलेश बाफना, जिगर बाफना, हर्षद शाह, पुन्नर तिवारी, शैलेश शाह, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष बरनवाल, उमेश गवली (डीवाईएसपी), उत्तम घरत (नगराध्यक्ष), केरल ढोखा, प्रकाश शाह, रमेश शाह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आयुष भारत ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!