Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

रिद्धि-सिद्धि फर्स्ट में स्कूटी के अंदर मिला बेबी कोबरा, 4 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

स्वतंत्र पत्रकार* घनश्याम शर्मा

श्रीगंगानगर। रिद्धि-सिद्धि फर्स्ट, सेक्टर-4 से भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्री गंगानगर के संस्थापक राजिंदर आलसिखा को एक घर में सांप होने की सूचना मिली। बताया गया कि घर के अंदर खड़ी स्कूटी में एक बेबी कोबरा करीब 4 घंटे से फंसा हुआ था।
सूचना मिलते ही भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्री गंगानगर के संस्थापक राजिंदर आलसिखा मौके पर पहुंचे। स्कूटी के अंदर छिपे कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालना काफी चुनौतीपूर्ण था। टीम के संस्थापक राजिंदर आलसिखा ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए बेबी कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के दौरान परिवार के लोगों में भी डर का माहौल था, लेकिन टीम की सूझबूझ और सावधानी से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। कोबरा को रेस्क्यू करने के बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया गया।

Oplus_131072

भगत सिंह रेस्क्यू टीम श्री गंगानगर लगातार श्रीगंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में सांपों एवं अन्य बेजुबान जीवों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य कर रही है। टीम ने लोगों से अपील की है कि घर में सांप दिखाई देने पर उसे खुद पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!