Uncategorized

निफा समालखा संस्था को मिला विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट ।

 

समालखा (सुरेश निरंकारी ) निफा संस्था के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में निफा समालखा संस्था को करनाल में उनके समाज सेवा के विभिन्न कार्यों के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के बारे में बताते हुए निफा समालखा संस्था के प्रधान संदीप शर्मा ने बताया कि यह अवार्ड सेरेमनी निफा के संवेदना-2 कार्यक्रम के तहत आयोजित की गयी थी। जिसमे संस्था द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर पूरे भारतवर्ष और विदेशों में भी 2400 रक्तदान शिविर आयोजित किये गए थे । इस कार्यक्रम में हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । और सभी प्रतिभागियों को विश्व रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट व मोमेंटो देकर सम्मानित किया ।
इस सम्मान समारोह में संस्था के सचिव देवेंदर पाल सिंह, ग्रामीण कोऑर्डिनेटर डॉ जोगिन्दर गाहल्याण, सागर शर्मा और अमित पावटी को सम्मानित किया गया । फोटो कैप्शन निफा संस्था के सदस्य सर्टिफिकेट दिखाते हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!