Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर बिल्व पत्र के पौधे लगाकर, संरक्षण का लिया संकल्प

 

भीलवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान एवं मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आजाद चौक में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बिल्व पत्र के पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। उपभोक्ता कल्याण समिति के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता रही। उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू, संरक्षिका मंजू पोखरना, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सक्सेना, महिला प्रदेशाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अनिल पारीक, महिला युवा प्रदेशाध्यक्ष निशा कंवर गौड़, जिला सचिव कमलेश बोडाना, डी.के. मोदी, अरविंद जैन, ममता शर्मा सहित मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल की निशा अग्रवाल, रेणू अग्रवाल एवं रितु निमोदिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!