Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

ईएसआईसी योजनाओं की जानकारी से कर्मचारी होंगे अधिक सुरक्षित और जागरूक

मेवाड़ ई—कनेक्ट कर्मचारियों को अधिकारियों ने बताए ईएसआईसी के लाभ

 

नानालाल आचार्य
नजर इंडिया 24

उदयपुर। कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से मेवाड़ ई—कनेक्ट प्रा. लि. के परिसर में मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असिस्टेंट डायरेक्टर निखिल कुमार तथा ब्रांच मैनेजर हीर सिंह राव ने कर्मचारियों को ईएसआईसी के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा लाभों एवं चिकित्सा सहायता योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि ईएसआईसी योजनाएं न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती हैं, बल्कि आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक संबल भी उपलब्ध कराती हैं।
मेवाड़ ई—कनेक्ट की मैनेजमेंट टीम एवं एचआर विभाग के प्रयासों से आयोजित इस वर्कशॉप में कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वर्कशॉप में विशेष रूप से मेडिकल बेनिफिट्स, स्वास्थ्य सेवाओं, बीमा सुविधाओं तथा अन्य कर्मचारी कल्याण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान ईएसआईसी की योजनाओं की उपयोगिता, प्रक्रियाओं और लाभों को सरल तरीके से समझाया गया, जिससे कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ी और उन्हें योजनाओं का बेहतर लाभ लेने की जानकारी मिली।
कार्यक्रम में कंपनी की वरिष्ठ प्रबंधक शैफाली प्रजापत, विजय लक्ष्मी एवं राधिका पुरोहित ने भी विचार रखे। वर्कशॉप के दौरान कर्मचारियों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!