पायस संस्था द्वारा DISHA परियोजना के अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन

जयपुर ( नि. सं.) पायस संस्था द्वारा ग्राम बेरी, जिला सीकर में दिशा परियोजना के अंतर्गत एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें 250 से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, आनंद से डॉ. सागर श्रॉफ ने “वन हेल्थ” एवं एथ्नो-वेटरिनरी मेडिसिन विषय पर जानकारी दी। पायस संस्था के श्री पंचानंद प्रधान ने डेयरी व्यवसाय में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर प्रकाश डाला, जबकि बिंदायका के क्लस्टर मैनेजर डॉ. लोकेश अग्रवाल ने पशु पोषण एवं उत्पादन वृद्धि के बारे में बताया तो संस्था हेड और दिशा परियोजना प्रभारीडॉ.अनिल कुमार अग्रवाल ने थनैला रोग की रोकथाम, पायस पशु सेवा योजना तथा मेरवाड़ा एफपीसी द्वारा किसानों से सरसों, जीरा एवं सौंफ की खरीद संबंधी जानकारी साझा की। श्री बैजनाथ मिश्रा ने पशुपालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं तथा श्री मुकेश शर्मा ने पशु आहार एवं मिनरल मिक्सचर के उपयोग पर जोर दिया।
कार्यक्रम में इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड से श्री संजय शर्मा ने टीकाकरण एवं निवारक पशु स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। एनिमेटा से श्री मनोज ने पारंपरिक एवं घरेलू उपचार हेतु रेडी-टू-यूज उत्पादों के बारे में बताया तथा एडवांटा सीड्स से श्री रिंकू कसाना ने उन्नत चारा बीजों के लाभ समझाए।
कार्यक्रम के दौरान पशुपालकों, विशेषकर महिला पशुपालकों ने अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। कार्यक्रम की सफल व्यवस्थाएँ श्री अजीतेन्द्र तोमर (एरिया मैनेजर, सीकर) एवं उनकी टीम द्वारा की गईं। उपस्थित पशुपालकों ने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इसकी सराहना की।




