Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

आत्मनिर्भर महिला मंच के मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का समापन, प्रतिभागियों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल

 

जयपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कार्यरत आत्मनिर्भर महिला मंच द्वारा आयोजित मेहंदी प्रशिक्षण कोर्स का सफलतापूर्वक समापन हुआ। मंच पिछले छह वर्षों से प्रत्येक वर्ष जून माह में महिलाओं और बच्चियों के लिए मेहंदी, सिलाई, योगा, डांस तथा इंग्लिश स्पीकिंग जैसे विभिन्न अल्पकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित कर रहा है।
संस्था के संचालक माधवी अग्रवाल एवं मंगल अग्रवाल ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। संस्था की संरक्षक एवं सांसद मंजू शर्मा निरंतर इस अभियान को प्रोत्साहन प्रदान करती रही हैं। मेहंदी कोर्स के अंतिम दिवस आयोजित प्रतियोगिता में भाजपा प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अदिति शर्मा को निर्णायक (जज) के रूप में आमंत्रित किया गया। प्रतिभागियों की कलात्मक मेहंदी डिजाइनों का अवलोकन करने के बाद उन्होंने कहा कि विजेताओं का चयन करना अत्यंत कठिन कार्य था, क्योंकि सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट कला एवं रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रत्येक प्रतिभागी की मेहंदी में मेहनत, लगन और प्रतिभा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी।इस प्रशिक्षण शिविर की विशेष बात यह रही कि सभी प्रतिभागियों को मेहंदी कला का प्रशिक्षण लोकप्रिय एवं स्नेहमयी प्रशिक्षिका कविता त्यागी द्वारा दिया गया। कविता त्यागी ने पूरे कोर्स के दौरान प्रतिभागियों को मेहंदी की बारीक तकनीकों, नवीन डिजाइनों और पेशेवर कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित किया।

प्रतिभागियों ने भी अपनी प्रिय शिक्षिका के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। अदिति शर्मा ने आत्मनिर्भर महिला मंच की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मविश्वास प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों ने मंच के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए इसे समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!