Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

अरुण शर्मा। जिला ब्यूरो चीफ

फतेहाबाद (आगरा), 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी फतेहाबाद नगर मंडल द्वारा थाना फतेहाबाद परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रवि शल्या की टीम तथा महिला कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पौधा मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का अर्थ केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि पृथ्वी, जल और वायु का संरक्षण करना भी है। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटाई रोककर, पॉलिथीन का उपयोग कम करके तथा कपड़े के थैलों को अपनाकर पृथ्वी को सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग से बचने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की अपील की।

उन्होंने जल संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि दैनिक जीवन में जल की बचत करनी चाहिए और व्यर्थ बह रहे पानी को रोकना चाहिए। साथ ही सरकार और समाज को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अशुद्ध जल सीधे नदियों में न जाए तथा उसे शुद्ध करने के बाद ही जल स्रोतों में छोड़ा जाए।

रेनू अनवारिया ने कहा कि वायु को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक ऑक्सीजन देने वाले पेड़-पौधे लगाने आवश्यक हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल नए पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि पुराने वृक्षों के संरक्षण का भी संकल्प लें।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!