Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

फतेहाबाद महिला मंडल की मासिक बैठक संपन्न, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों पर दिया विशेष जोर

 

अरुण शर्मा की रिपोर्ट

फतेहाबाद। फतेहाबाद महिला मंडल की जून माह की मासिक बैठक केंद्रीय संयोजिका रेनू संजय अनवारिया के नेतृत्व में अर्चना योगेश के निवास पर आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ईश वंदना एवं संकल्प गान के साथ हुआ। इसके बाद मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागी बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।मनोरंजन गेम प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय तथा सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खेलने वाले गेम में राखी और रेनू विजेता रहीं, जबकि लिखित प्रतियोगिता में रेनू ने बाजी मारी। समयबद्धता पुरस्कार मोहिनी को प्रदान किया गया। लघु बचत योजना की राशि अर्चना को सौंपी गई तथा सभी विजेता बहनों को सम्मानित किया गया।

बैठक में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा अवतरण और गंगा जी के महत्व की जानकारी साझा की गई। साथ ही बाह रोड स्थित हनुमान बाबा मंदिर के निकट भीषण गर्मी में राहगीरों को कागज के गिलासों में शरबत वितरित कर सेवा कार्य किया गया। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए महिला मंडल की बहनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रवि प्रकाश शल्या की टीम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर लेख के माध्यम से जागरूकता भी फैलायी गई।

बैठक में आम और जामुन के मौसम को देखते हुए नागरिकों से अपील की गई कि वे बरसात के मौसम में आम और जामुन की गुठलियों को उपयुक्त स्थानों पर रोपित कर हरियाली बढ़ाने में योगदान दें। महिला मंडल की बहनों ने केंद्रीय अध्यक्ष मधुरिमा का फतेहाबाद मंडल में पर्यावरण संयोजक की जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आयोजित हवन कार्यक्रम में भी बहनों ने सहभागिता निभाई।
बैठक में नगर पंचायत द्वारा संचालित एमआरएफ प्लांट की जानकारी देते हुए नागरिकों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र कर देने की अपील की गई, जिससे नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में सभी बहनों ने स्वल्पाहार एवं भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर रेनू गुप्ता, मीना गुप्ता, रजनी गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रिंकी गुप्ता, राखी गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सीमा गुप्ता, पूनम दोनेरिया, अनीता गुप्ता, पूनम गुप्ता, ममता गुप्ता, मोहिनी गुप्ता सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!