Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

पर्यावरण जागरूकता अभियान – डॉ सरिता चौहान

 

धरती मां कर रही पुकार ।
सुन लो बच्चों बूढ़ों और जवान।
धानी चुनर मेरी जब फहराए।
खेतों में फसल लहलहाए ।
क्यों नहीं करते पर्यावरण की रक्षा ?
तभी तो हम देंगे तुम्हारे जीवन को सुरक्षा ।
खत्म हो रही अमवा की छईयां।
हरे भरे मैदान बन गए अब शहर ।
बाग बगईचा खत्म हो रहे ।
नहीं कहीं है छांव अब ।
चिड़ियों के घोसले उजड़ रहे हैं ।
कैसे जीवन बचा रहेगा ?
सुन लो बुढों बच्चों और जवान ।
समय की है यही मांग।
सब मिलकर करो पर्यावरण की रक्षा ।
अपने- अपने जीवन की करो सुरक्षा ।
इस जागरूकता अभियान को विश्व फलक तक ले जाना है।
धरती का यह संदेश आसमान तक पहुंचना है।
बादल को लेकर आना है ।
धरती पर जल बरसाना है ।
धरती को फिर से हरी – भरी और खुशहाल बनाना है ।
शुद्ध हवा और स्वच्छ जल यही है वक्त की पुकार ।
सब मिलकर भरो जागरूकता की हुंकार ।
समय रहते सब सुन लो पुकार ।
मत मचाओ जीवन में हाहाकार ।
खुश रहो और खुश रहने दो —
पेड़ – पौधे ,पशु – पक्षी और प्रकृति को ।
पर्यावरण मित्र बनो और बनाओ ।
संवर्धन की संस्कृति अपनाओ ।
पर्यावरण समृद्धि से खुशहाली आएगी ।
मिट जाएंगे हमारे संकट इस नीरस जीवन में हरियाली आएगी ।
सुखद अनुभूतियां में फिर से लिपट जाओगे
अपने आप को हरी – भरी धरती की गोद में पाओगे।
जय धरती मां जय प्रकृति ।
वसुधैव कुटुम्बकम।।
स्वरचित
डॉ सरिता चौहान
पीएम श्री एडी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज गोरखपुर उत्तर प्रदेश।
(रचना मौलिक एवं सर्वाधिक और सुरक्षित है) ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!