Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

पॉलीरब प्लास्टिक्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

 

योगेश्वर सिंह की रिपोर्ट

खुशखेड़ा, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पॉलीरब प्लास्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड, खुशखेड़ा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में योगदान देना था। इस अवसर पर कंपनी के प्लांट हेड श्री हिमांशु मोयल के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कंपनी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया गया। प्लांट हेड श्री हिमांशु मोयल ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर उसकी देखभाल का दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।

Oplus_131072

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह पौधारोपण कार्यक्रम कंपनी की सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देशभर में पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य हरित, स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य का निर्माण करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!