लिबास फैशन वीक’ का भव्य आयोजन, देशभर के उभरते टैलेंट को मिला बड़ा मंच

पत्रकार: साबिर कुरेशी, जयपुर
जयपुर, 19 जुलाई। जयपुर के होटल प्राइम सफारी में 18 जुलाई को ‘लिबास फैशन वीक’ का भव्य एवं आकर्षक रनवे शो आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेहा विजय के नेतृत्व में किया गया, जबकि संपूर्ण इवेंट का सफल संचालन एवं प्रबंधन NK Films & Events द्वारा किया गया। आयोजक नेहा विजय ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर के उभरते मॉडल्स, फैशन डिजाइनर्स और नए टैलेंट को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना था। फैशन शो में देश के विभिन्न राज्यों से आए डिजाइनर्स ने अपने नवीनतम एवं आकर्षक परिधानों का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
फैशन शो में महेश (लेबल बाय केसरिया ईको), सुनीता शेखावत (लेबल बाय शगुन), सोनम मिश्रा, नसीम (नक्शी बाय नसीम), सचिन गर्ग (लेबल बाय अर्बन रिलिजन), हिमानी भारद्वाज, विनायक चौधरी तथा किरण सहित कई प्रतिष्ठित डिजाइनर्स ने अपने विशेष कलेक्शन प्रस्तुत किए। मॉडल्स ने रैंप पर आत्मविश्वास और आकर्षक अंदाज के साथ इन परिधानों को प्रदर्शित कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान अकबर खान ने नए कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए अभिनय क्षेत्र में प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नए चेहरों को पहचान और आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलता है।कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर प्रीत भंडारी ने अपनी प्रभावशाली शैली और शानदार प्रस्तुति से किया, जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमोद गोयल (डायरेक्टर, सफारी ग्रुप), अनिल पाल सिंह, पवन गोयल, नेहा विजय, अकबर खान, आबिद खान, बृजेश पाठक एवं सोना साहू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर आईपीएस संदीप सिंह चौहान, प्रमोद गोयल, पवन गोयल, अकबर खान (टोंक), अनिल पाल सिंह, बृजेश पाठक, जे.जे. कश्यप एवं निशा वर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेता एवं निर्देशक आबिद खान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं कॉमेडी किंग गोपाल कुम्हार, रितु कांवट, बसंती बांदीकुई, रूपल शर्मा, चेतना शर्मा और मुकुल भल्ला भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे। मुंबई से कोरियोग्राफर मिस्टर शाकिर (America’s Got Talent से जुड़े कलाकार), कोमल पारीक, प्रेम मंडल, रवि धनका, मॉडल सुमन कुमावत एवं नैना कुमारी ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई। इसके अलावा शालू मेहरा, रेखा राणा और शिल्पी सक्सेना सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। फैशन शो की जूरी के रूप में मिस अंजिला स्वामी (Miss India Global 2024 Winner) ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया, जबकि ओजस्वी शंकर को ‘लिबास फैशन वीक’ का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया। अंत में सभी अतिथियों ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ‘लिबास फैशन वीक’ ने फैशन, ग्लैमर और नई प्रतिभाओं को एक ही मंच पर लाकर उन्हें अपनी पहचान बनाने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।




