Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप-2027 के प्रचार हेतु जयपुर से निकली भव्य बाइक जागरूकता रैली

जयपुर, 18 जुलाई। आगामी तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप-2027 के प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार सुबह रामनिवास गार्डन दक्षिण गेट, जयपुर से सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी तक भव्य बाइक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। विश्व पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित इस रैली को राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने विश्व पैरा थ्रोबॉल फेडरेशन की अध्यक्ष निर्मला रावत, राजस्थान सरकार के निशक्तजन विभाग के उपनिदेशक भगवान सहाय, अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी शताब्दी अवस्थी, सिंघानिया विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज कुमार तथा राजस्थान पैरा थ्रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजराज शेखावत की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में लगभग 100 दिव्यांग पैरा थ्रोबॉल खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का मुख्य उद्देश्य पैरा खेलों को बढ़ावा देना, दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को उचित सम्मान दिलाना तथा समाज में समावेशिता, समान अवसर और सकारात्मक सोच का संदेश देना रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में राजस्थान पैरा थ्रोबॉल एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार, हिरल राठौड़, पप्पू सिंह, मनीष तिवाड़ी, ऋषभ राजवंशी सहित अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।प्रतिभागियों के लिए राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) द्वारा निशुल्क छाछ तथा जेकेजे ज्वैलर्स सत्यनारायण मौसूण ग्रुप, जयपुर की ओर से जूस की व्यवस्था की गई। वहीं हरे कृष्ण मूवमेंट, गुप्त वृंदावन धाम द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत कर मंदिर का प्रसाद वितरित किया गया। ज्वैलर दीपक दलेजा की ओर से सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट भी वितरित की गई। गौरतलब है कि तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप-2027 का आयोजन मार्च 2027 में सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी में किया जाएगा। राजस्थान पैरा थ्रोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजराज शेखावत ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रतियोगिता पैरा खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रति समाज में सम्मान, समान अवसर और सकारात्मक दृष्टिकोण को और अधिक सुदृढ़ करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!