Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

उपभोक्ता कल्याण समिति व मध्य जोन अग्रवाल महिला मण्डल द्वारा 51 लीटर आमरस का किया वितरण|

 

भीलवाड़ा। उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान एवं मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन व प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू व मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने रेल्वे स्टेशन परिसर स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर परिसर में शीतल पेय आमरस का वितरण किया गया|
उपभोक्ता कल्याण समिति प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू ने बताया कि आमजन को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित संकट मोचन बालाजी प्रांगण में यात्रियों व आमजन में 51 लीटर शीतल आमरस का निःशुल्क वितरण किया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता कल्याण समिति द्वारा विगत 26 वर्षों से जनहित के कार्य व जन सेवा की जा रही है अग्रवाल महिला मंडल द्वारा भी इसमें सहयोग किया जा रहा है|

उपभोक्ता समिति के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि कार्यक्रम में आदित्य चौधरी कार्यकर्ता, समिति संरक्षक राजेंद्र कचौलिया, अल्पना कचौलिया, महिला प्रदेशाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक,
युवा महिला प्रदेशाध्यक्ष निशा कँवर गौड़, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एडवोकेट सूर्यप्रकाश सरगरा, प्रदेश सहसचिव एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, अनुरेखा कुदाल, सुरेश कुदाल सहित मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल से निशा अग्रवाल, रेणू अग्रवाल, मैना अग्रवाल, मोना अग्रवाल, रानू अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, रितु निमोदिया सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जितेंद्र कुमार मारू
प्रदेश महामंत्री
उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!